26 january : देश मना रहा है 72वां गणतंत्र दिवस,जाने इस साल गणतंत्र दिवस परेड में क्या होगा बदलाव
हमारा देश भारत विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं एवम संस्कृति को संजो कर रखने वाले देशों में से एक…
हमारा देश भारत विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं एवम संस्कृति को संजो कर रखने वाले देशों में से एक है। एकता में अनेकता के अनेकों रंग से सजा हमारा देश, सभ्यताओं की विरासत है। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान माना जाता है। एक दौर था जब हमारा देश अंग्रेजो का गुलाम था, वर्षों के संघर्ष और अनगिनत बलिदानों के बाद 15 अगस्त सन 1947 में हमारे देश को स्वतंत्रता मिली ,और भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में पुनः स्थापित हुआ।
इस दिन देश को सौंपा था संविधान
26 जनवरी सन 1950 में बनाया गया इस देश का संविधान,और इसे बाद भारत को एक लोकतांत्रिक देश के रूप में पहचान प्राप्त हुई। 26 जनवरी को भारत गणतंत्र देश घोषित किया गया। 26 जनवरी 1950 में इक्कीस तोपो की सलामी के बाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने देश को उसका संविधान सौंपा था। एक पल हर देश वासी के लिए बहुत ही गौरव का समय था,औऱ आज भी बेहद गर्व एवम हर्ष के साथ प्रत्येक भारत वासी गणतंत्र दिवस मनाता है।
भारत मना रहा है 72वां गणतंत्र दिवस
इस साल भारत अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।26 january गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश की सेना द्वारा प्रस्तुत परेड विशेष आकर्षण बनता है। लेकिन इस साल परेड में कुछ नई कि चीजों को शामिल किया जाएगा। कोरोना काम को देखते हुए राजपथ पर इस साल परेड देखने वालों की संख्या कम रहेगी। समाजिक दूरी का भी इस दौरान विशेष ध्यान रखा जाएगा।
शामिल की जाएगी केंद्रशासित प्रदेश की झांकी
इस वर्ष परेड में हर साल की तरह मोटरसाइकिल स्टंट देखने को नही मिलेगा।
राज्यो की झांकियों के साथ इस वर्ष केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख की झांकी भी पहली बार शामिल की गई है। हर साल राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड देखने 1.25 लाख लोग एकत्रित होते थे, जिसकी संख्या घटा कर इस बार 25000 कर दी गई है।
बांग्लादेश का सैन्य दस्ता भी होगा शामिल
इतना ही नही इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय सेना के साथ बांग्लादेश के सेना की भी एक टुकड़ी परेड में शामिल होगी। इस बांग्लादेशी सैन्य दस्ते में 122 सदस्य होंगे। यह दस्ता बैंड बजाता हुआ गुजरेगा। यह दस्ता पूर्व में यूएई एवम फ्रांस के गणतंत्र दिवस परेड में भी शामिल हो चुका है।
21 तोपो की सलामी के साथ लहराएगा तिरंगा
गणतंत्र दिवस 26 january के परेड के दौरान भारत की विविधता एवम अखंडता के एक बार पुनः दर्शन प्राप्त होंगे। भारतीय थल,वायु,एवम जल सेना की शक्ति का भी प्रदर्शन दिखाया जाएगा।
21 तोपो की सलामी के साथ देश के राष्ट्रपति ध्वजारोहण करके समस्त देशवासियों को गौरवान्वित करेंगे। देश की तीनों सेना राष्ट्रपति को सलामी देंगी। गणतंत्र दिवस 26 january की परेड विजय चौक से शुरू होगी और इस परेड का अंत हर वर्ष की तरह इंडिया गेट पर होगा।
Comments